रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
टिहरी.... जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने आज अपने क्षेत्र के मदन नेगी स्थित स्वावलंबन सिलाई स्कूल में प्रथम चरण के नौ दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने पर क्षेत्रीय महिलाओं को सिलाई मशीन एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए । इस मौके पर श्री प्रेम दत्त जुयाल, महिपाल सिंह पंवार, कीर्ति सिंह पंवार, पूर्ण सिंह पवार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सिलाई मशीन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली समस्त महिलाओं ने जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।


