राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

Uk live
0

रिपोर्ट.... रजनीश शर्मा 



    हिमाचल ... काजा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी मनाया गया। इस मौके पर एडीएम ज्ञान

सागर नेगी  ने सभी मतदाताओं को शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि मतदाता

दिवस  का उद्देश्य लोगों की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के

साथ-साथ मतदाताओं को एक अच्छा साफ-सुथरी छवि का प्रतिनिधि चुनने के लिए

मतदान के लिए जागरूक करना है।  इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम

‘मतदाताओं को सशक्त, सचेत, सुरक्षित और जागरूक’बनाना है। मतदाता दिवस का

आयोजन 25 जनवरी 2011 से शुरू हुआ था। इस दिन तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा

पाटिल ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ का शुभारंभ किया। साल 2011 के पहले यह

दिन अस्तित्व में नहीं था। भारत के संविधान के मुताबिक, जो भारत का

नागरिक है और जिसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है। बिना किसी भेदभाव या

सिटीजनशिप एक्ट के तहत इन लोगों को वोटिंग अधिकार दिया जाता है, जिन

एनआरआई  के पास इंडियन पासपोर्ट होता है,। उन्हें भी वोट देने का अधिकार

होता है। 18 साल का होने पर वह सभी प्रकार के लोकतांत्रिक चुनावों में

वोट डाल सकता है। हमारे लोकतंत्र को विश्व में इतना मजबूत बनाने के लिए

मतदाताओं के साथ-साथ भारत देश के निर्वाचन आयोग का भी अहम् योगदान है। इस

मौके पर अधिकारी कर्मचारी, जन प्रतिनिधि विशेष तौर पर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top