रिपोर्ट- नदीम परवेज़
धारचूला.... भारत नेपाल को जोड़ने वाला अन्तर्राष्ट्रीय झुला पुल आज सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सुबह खोला गया । ओर शायं 4 बजे से 5 बजे पुनः खोला गया ।
अन्तर्राष्ट्रीय झुला पुल को खोलने का मुख्य कारण भारत में रहे गरबियाग गांव वासियों का नेपाल में विवाह समारोह में जाने के लिए ऊनके सगे सम्बन्धी रिश्तेदारो ने नेपाल जाना था उक्त हेतु सीमा झुला पुल धारचूला में खोला गया ।* परन्तु कहीं भी बारात या बाराती नजर नहीं आये ।
जिसके लिए आज दोनों देशों के प्रशासन की सहमति के बाद झुला पुल खोला गया इसी बीच
भारत और नेपाल के बीच भारतीय व नेपाली नागरिकों ने आवाजाही की जिनको भारतीय व नेपाली प्रशासन के अनुमति पत्र के बाद ही नेपाल व भारत में प्रवेश की अनुमति दी गयी थी परन्तु आज सैकड़ों लोग नेपाल से भारत आए ओर प्रशासन के दावों कि पोल खुली कोई भी आधार कार्ड या नागरिकता कि जांच नहीं हो पायी अफरा तफरी का माहोल बना रहा
केवल भीड वो भी अनियंत्रित रुप में नेपाल से भारत कि तरफ छोड़ी गयी जो कि सीमा के एकमात्र झूला पुल के लिये भारी खतरा बनने का मुख्य कारण है । नेपाल से हजारो कि संख्या में नेपाली नागरिक भारतीय क्षेत्र में आये । भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
सशस्त्र सीमा बल के इन्स्पेक्टर राम चन्द्र ने बताया कि हजारों कि संख्या में नेपाली नागरिकों के भारतीय क्षेत्र में आने से परेशानी हो रही है । ओर सुरक्षा कि दृष्टि गत भी उचीत नहीं है प्रशासन धारचूला मुक दर्शक बना है ।


