टिहरी झील महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

Uk live
0

                    रिपोर्ट.... ज्योति डोभाल                               



   टिहरी....  नई टिहरी 25 जनवरी 2021 - विश्वप्रसिद्ध टिहरी झील महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अद्यक्षता में एक मत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। 

          बैठक में बताया गया कि टिहरी झील महोत्सव 2021के आयोजन को लेकर फरवरी माह की 16 व 17 तारीख निर्धारित की गई है। 

          जिलाधिकारी ने कहा कि  टिहरी को विश्वमानचित्र पर स्थापित करने, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर लोगो को रोजगार से जोड़कर  उनकी आर्थिकी में सुधार लाये जाने के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद  विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद प्राकृतिक रूप से विभिन्न सम्भावनाऐं समेटे हुए है,  जिसमे पर्यटन भी एक  महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

             टिहरी झील महोत्सव-2021 के आयोजन स्थल के रूप में जिला मुख्यालय से 18.5 किमी० दूर स्थित कोटि कालोनी का चयन किया गया है, जहाँ महोत्सव से संबंधित तमाम व्यवस्थाओं को स्थापित किया जाएगा। महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने कुल 15 समितियों का गठन किया गया है जिसमे मुख्य आयोजक समिति, कार्यक्रम/स्वागत समिति, आवास/भोजन/जलपान समिति, परिवहन समिति, साहसिक क्रीड़ा समिति, प्रदर्शनी/स्टॉल/फूड कोर्ट समिति/सोशल मीडिया/मीडिया मैनेजमेंट/प्रचार-प्रसार समिति/सुरक्षा व्यवस्था समिति, विद्युत व्यवस्था समिति, पेयजल व्यवस्था समिति, मेला स्थल की सफाई व्यवस्था समिति, चिकित्सा/स्वास्थ्य समिति, कंट्रोल रूम/शिकायत प्रकोष्ठ समिति आदि शामिल है। जिलाधिकारी ने सभी समितियों को आपसी समन्वय से कार्य करने एवं शतप्रतिशत दायित्वों के निर्वाहन के स्पष्ट निर्देश दिए है। उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों/कार्यो से संपादन एवं व्यवस्थाओं की स्थापना को लेकर रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रत्येक समिति अपना वर्क प्लान तैयार कर अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेगी। 

             महोत्सव में कराए जाने वाले कार्यक्रमों की प्रारंभिक रूपरेखा के तौर पर सांस्कृतिक (फैशन शौ आदि) व साहसिक(एडवेंचर) कार्यक्रमो को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। एडवेंचर कार्यक्रम के तहत वाटर एडवेंचर में (क्याकिंग, कैनाइंग,बोटिंग, जेटस्की, जैट अटैक, बनाना राइड,  जोबिंग वॉल, वाटर स्की, वाटर सर्फिंग व वाटर सैलिंग), ऐरो एडवेंचर में (हॉट एयर बलून, पैरामोटर एवं पैराग्लाइडिंग) व लैंड एडवेंचर के तहत रॉक क्लाइम्बिंग, जुमारींग, रैपलिंग, एटीबी बाइक, तीरंदाजी, किड्स जोन व शैक्वाक को शामिल किया गया है। 

            इसके अलावा महोत्सव में अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की गई जिसमें लाइट एंड साउंड शो एवं समय के निर्धारण, देवडोलियो की संख्या, बैठने का स्थान, स्नान हेतु जगह समय, गंगा आरती एवं योगा संचालन हेतु संस्थाओं निर्धारण, प्रदर्शनी एवं स्टॉल  के रूप में पुराण दरबार, पुरानी टिहरी की फ़ोटो प्रदर्शनी, लोकल क्राफ्ट, टिहरी झील में होने वाले पर्यटन विकास की रूपरेखा संबंधी प्रदर्शनी, फ़ूड कार्ट/फ़ूड फेस्टिवल में स्थानीय व्यंजनों एवं चुनिंदा ख्याति प्राप्त संस्थानों के फ़ूड स्टॉल  को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा महोत्सव के दौरान आने वाले अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों, महोत्सव स्थल पर अवस्थापना विकास संबंधी कार्यो, आवासीय व्यवस्था, प्रचार-प्रसार पर विषयवार चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने प्रचार-प्रसार समिति को आकर्षक पैम्पलेट, बैनर, होर्डिंग, ब्रॉशर में फेस्टिवल संबंधित कंटेंट का निर्धारण करते हुए  सम्पूर्ण डिज़ाइन का ब्लूप्रिंट प्राथमिकता से तैयार करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने टिहरी झील महोत्सव में साफ सफाई, मोबाइल शौचालय व सेनटाईज की उचित व्यवस्था आदि दायित्व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चम्बा व टिहरी को दिए गए है। बैठक में यह भी बताया गया कि महोत्सव के दौरान टिहरी झील के चारों ओर लगभग 85 किमी साइकिल रेस का आयोजन भी किया जायेगा।

            उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि सभी समितियों द्वारा  कोविड सक्रमंण के रोकथाम को देखते हुए भारत/राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का अनिवार्य रूप से पालन किया जाय। जिलाधिकारी ने सभी समिति के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर अपनी- अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें जो अधिकारी मुख्यालय से बाहर हैं वे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि स्कूली छात्र-छात्राओं की ब्लाक स्तर पर ‘‘अपनी टिहरी‘‘ के नाम से पेन्टिग प्रतियोगिता तथा स्कूली बच्चों में गायन-वादन प्रतियोगिता प्रत्येक ब्लाक स्तर पर करायी जाय जिसमें प्रथम आने वाले प्रतिभागी को टिहरी झील महोत्सव में प्रतिभाग का अवसर दिया जाय।  

             बैठक में अपर निदेशक पर्यटन पूनम चन्द ने बताया कि लगभग 20 स्थानीय युवाओं को भी गाईड के तौर पर तैयार किया जाए जो कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को गाईड कर सकें।


     बैठक में, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, अपर जिलधिकारी शिवचरण द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, साहसिक क्रिडा अधिकारी सोबत सिंह राणा, ईई जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल, आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top