उत्तराखण्ड राज्य के बजट सम्बन्धी प्रस्ताव पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आन लाईन वीडियो काॅॅफे्रसिंग के माध्यम से चर्चा की

Uk live
0

 रिपोर्ट - भगवान सिंह 

देहरादून उत्तराखण्ड राज्य के बजट सम्बन्धी प्रस्ताव पर कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक ने आन लाईन वीडियो काॅॅफे्रसिंग के माध्यम से  चर्चा की. 

 भारत सरकार द्वारा आयोजित बैठक में विभिन्न राज्यों अपने बजट सम्बन्धी आवश्यकताओं को समाने लाना था। 

इस सम्बन्ध में केन्द्रीय बजट निर्माण पूर्व आयोजित बैठक में उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर को उत्तराखण्ड राज्य के लिए आवश्यक प्रस्ताव की जानकारी दी।  

आन् लाईन बैठक में उत्तराखण्ड राज्य के विकास हेतु आयुष, ग्रीन बोनस, सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना.ग्रामीण, शहरी विकास, वन एवं पर्यावरण, पर्यटन, उघोग, महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित प्रस्ताव की विस्तार से जानकारी दी गई।  

आयुष विभाग के अन्तर्गत, मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विशेष प्रयास से योग एक त्यौहार के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। इसे आगे बढ़ाने के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड की महान जनता की ओर से स्पेशल इकोनोमिक जोन की तर्ज पर एक नयी केन्द्र सहायतित योजना स्पेशल आयुष जोन, जो विशेषकर वैलनेस सेंटर, योग विश्वविद्यालय आध्यात्मिक केन्द्र और जड़ी बूटियों तथा हर्बल विनिर्माण इकाईयों के रोपण आदि को सम्मिलित करें तथा इस विशेष आयुष जोन को वही लाभ प्राप्त हो जो विशेष आर्थिक क्षेत्र को मिलते हैं।


 मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top