वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने थाना कैम्पटी छेत्र का भ्रमण करते हुए किया जनसंवाद कार्यक्रम

Uk live
0

 रिपोर्ट... ज्योति डोभाल 



टिहरी...मंगलबार को वरिष्ठ  पुलिसअधीक्षक श्रीमती तृप्ती भट्ट द्वारा थाना कैम्पटी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कैम्पटी क्षेत्र के गणमाननीय व्यक्तियो, सीएलजी मेम्बर, व्यापार संघ के पदाधिकारियों, समाज सेवको एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर संवाद मे सम्मिलित प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा SSP की जनपद मे तैनाती पर हर्ष व्यक्त करके हुए उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जन संवाद में विभिन्न जन प्रतिनिधियो द्वारा थाना कैम्पटी क्षेत्र मे पुलिस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कैम्पटी क्षेत्र एक पर्यटन क्षेत्र है जिस में स्थानीय पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहन चैकिंग की जाती है जिससे पर्यटकों को असुविधा का समाना करना पडता है जिस हेतु पुलिस वाहन चैकिग एक ही स्थान पर की जाये, कैम्पटी क्षेत्र में कोई दुर्घटना होने पर पोस्टमार्टम करने हेतु टिहरी जाना पड़ता है ,नांग टिब्बा वर्तमान समय में पर्यटन स्थल है जहा अधिक सख्या में पर्यटन आते है जिस हेतु श्रीकोट में एक देखरेख चौकी खोली जाये, नैनबाग क्षेत्र में कोई घटना होने पर प्राथमिकी दर्ज करना के लिए वादी को थाना कैम्पटी जाना पड़ता है। वादी द्वारा अपनी शिकायत/ प्राथमिकी चौकी नैनबाग पर ही दर्ज की जाये, युवाओ मे बन रही नशे की प्रवृति के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने, ग्रामीण क्षेत्रों मे भी पुलिस गस्त लगाये जाने तथा कैम्पटी फाल मे पर्यटको की सुरक्षा, सुदृढ यातायात व्यवस्था, विगत मे हुई घटनाओ की पुनरावृत्ति न होने आदि संवेदनशील समस्यों के विषय मे SSP को अवगत कराया गया।

           SSP श्रीमती तृप्ति भट्ट द्वारा जन सम्वाद कार्यक्रम में उठायी गयी समस्याओं पर गम्भीरता से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ओर यह भी बताया कि जनपद मे वर्तमान मे नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसमे नशे के कारोबारियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अवैधानिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्राप्त सूचना गुप्त रखने के लिये SSP ने अपना व्यक्तिगत नम्बर भी साझा किया ओर साथ ही जन सहयोग का आवाहन करते हुए भविष्य मे इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जनता ओर पुलिस के मध्य ओर बेहतर समन्वय स्थापित करने का आश्वासन देते हुए महिलाओ के प्रति अपराध एवं घरेलू हिंसा के अपराधो के विरूद्ध ओर अधिक संवेदनशील होने की अपील करते हुए जनता का धन्यवाद किया गया तथा नांग टिब्बा पर्यटन क्षेत्र  है, जिसके दृष्टिगत श्रीकोट में जल्द देखरेख चौकी खोली जायेगी ।
          SSP महोदया द्वारा समस्त उपस्थित व्यक्तियो द्वारा बतायी गयी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लिया गया तथा अवगत कराया कि महिलाओ/बच्चो की सुरक्षा, सहायता, महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही प्राथमिकता की श्रेणी मे रहेंगे तथा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ को प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही अपराधिक गति विधियों पर अंकुश लगाने, सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु जनता से सहयोग देने एवं वर्तमान समय में कोविड -19 संक्रमण के दृष्टिगत जन जागरूक अभियान चलाने पर जोर देते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी ।


    संवाद मे उपस्थित व्यक्तियो द्वारा दिये गये सुझावो पर शीघ्र कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया, जिसमे:-
1-महिलाओ की सुरक्षा, सहायता हेतु लगातार प्रयास किया जायेगा। 
2-ड्रग्स/नशाखोरी/अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगायी जायेगी। 
3-मेधावी छात्राएं जो पढाई/ स्पोर्ट्स / विभिन्न प्रतियोगिताओं में रूची लेती है तो उन मेधावी छात्राओं को पुरूस्कृत किया जाएगा।
4- थाना क्षेत्रान्तर्गत घुमने वाले फड़ ठेली चलाने वाले व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन किया जायेगा, जिससे अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी तथा महिला/बच्चो संबंधी अपराधो पर रोकथाम लगेगी।
5-जनता के सहयोग से पुलिस की कार्य प्रणाली को ओर भी प्रभावशाली बनाया जा सकेगा।
6-कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव कम होने पर महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत किया जायेगा।
7- टिहरी पुलिस का प्रथम दायित्व महिला सुरक्षा, सहायता पर रहेगा। 
8- थाना  कैम्पटी पुलिस द्वारा कैम्पटी क्षेत्रान्तर्गत एक स्थान चिहित्त कर वाहन चैकिंग की जायेगी, जिससे पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पडे।
9-कैम्पटी क्षेत्र मे होने वाली यातायात/ पार्किंग समस्या का स्थानीय जनता/नगरपालिका के सहयोग से शीघ्र अतिशीघ्र निस्तारण किया जायेगा।
10- वाहन चलाते समय दो पहिया में हेलमेट, चार पहिया में सीट बैल्ट व यातायात के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, यातायात सप्ताह के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा सम्मानित किया जायेगा। 
11- परिजन अपने किशोर बालक बालिकाओ से बातचीत करें तथा बच्चो को नशे की लत न लगने दे।
12- व्यापारियों/ आमजनता से स्वयं भी अपनी दुकानों /प्रतिष्ठानो में CCTV कमरे लगवायें, जिससे आपके आस-पास होने वाले अप्रिय घटनाओ/ असमाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा सकें तथा चौकी नैनबाग बाजार क्षेत्र में जल्द ही CCTV कैमरे लगवाये जायेगे।
13- क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना होने पर सूचना को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करने से पहले पुलिस को सूचना करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित फेक न्यूज पर विश्वास न करें और न ही फेक न्यूज को अन्य किसी प्लेटफार्म पर शेयर न करें।
14- जनता द्वारा अपनी समस्या हेल्प लाईन नम्बर 112 /1090  व सम्बन्धित थाना प्रभारी को बता सकते है।
15- नैनबाग क्षेत्र में निवासरत जनता द्वारा अपनी शिकायत /प्राथमिक दर्ज कराने हेतु चौकी नैनबाद पर प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जायेगा, जिसे चौकी नैनबाद पुलिस द्वारा पैरोकार के माध्यम से थाना कैम्पटी भिजवाकर कार्यवाही की जायेगी। वादी/शिकायत कर्ता को थाना कैम्पटी जाने की जरूरत नहीं पडेगी।
16-थाना कैम्पटी क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटना होने पर मृतक के PM हेतु कोई चिकित्सालय उपलब्ध नही है। इस संबंध मे मसूरी चिकित्सालय द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
         जन सम्वाद के उपरान्त SSP महोदया द्वारा थाना कैम्पटी कार्यालय/भवन का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही थाने पर नियुक्त समस्त कार्मिको का सैनिक सम्मेलन लिया गया तथा उनकी समस्याओं के संबंध मे पूछा गया। सभी पुलिस कार्मिको को ईमानदारी/कर्तव्यनिष्ठा के साथ अनुशासन मे रहते हुए डयूटी करने हेतु SSP महोदया द्वारा निर्देशित किया गया।
    संवाद मे उपस्थित समस्त गणमान्य/आमजन का आभार प्रकट करते हुए संवाद का समापन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रमोद कुमार शाह थानाध्यक्ष कैम्पटी श्री नवीन जुराल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top