बढ़ती महगाई के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आपने आवास पर बैठेंगे मौन उपवास पर

Uk live
1

 रिपोर्ट - भगवान सिंह 



देहरादून उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  ने कहा कि  कमर तोड़ महंगाई, सुरसा के मुंह की तरीके से बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल_डीजल, गैस के दाम आसमान की तरफ बढ़ रहे हैं और सरकार लोगों से लूटकर अपना खजाना भरने में लगी हुई है। कांग्रेस कल महंगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है, कांग्रेस के इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करने के लिये व इस महंगाई के विरोध में मैं, कल दिनांक-20 जनवरी, 2021 को अपने देहरादून स्थित आवास पर प्रातः 8 से 9 बजे तक मौन उपवास" पर बैठूंगा

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
  1. क्या गारंटी है कि कांग्रेस की सरकार आने से बढ़ती महंगाई दूर हो सकती है वादे तो हर सरकार करती हैं अपने वोट बैंक के लिए लेकिन पीसना तो आम जनता को पड़ता है मुख्यमंत्री पद के लिए आने वाला चेहरा किसका होगा कांग्रेस तो यह भी तय नहीं कर पाई कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई पर आज तक कोई जवाब क्यों नहीं उठाया और जनता हित के लिए कोई ठोस निर्णय क्यों नहीं लिया सिर्फ चुनाव के दौरान ही इस तरह की बातें भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने के लिए क्यों किया जाते हैं भ्रष्टाचार दूर तभी हो सकता है जब कोई भी राजनीति दल वोट बैंक की चिंता छोड़ कर जनहित के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें और अधिकारी वर्ग के कार्य पर सही से ध्यान दिया जा सके जय हिंद जय भारत वंदे मातरम

    जवाब देंहटाएं
एक टिप्पणी भेजें
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top