रिपोर्ट .वीरेन्द्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी.. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डुंडा द्वारा देविधार स्थित होटल युवराज में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य एजेंडे के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन की मजबूती पर अपने विचार एवं अनुभवों को साझा किया गया। यहां गाजणा, धनारी व बरसाली के सैकड़ों लोगों ने वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से आक्रोषित होकर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण जी पर आस्था व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहनता से चर्चा कर हर बूथ को मजबूती प्रदान करने की बात कही। इसके अलावा विकासखंड के अनेक क्षेत्रों में व्याप्त जन समस्याओं के निदान हेतु पार्टी स्तर पर आंदोलन की रूप रेखा व आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ये संकल्प लिया गया कि बेरोजगारी, महंगाई, ITI, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली से लेकर अन्य जन समस्याओं पर जल्द विकासखंड स्तर पर वृहद आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष जगमोहन रावत, पूर्व प्रमुख व प्रदेश सचिव कनकपाल परमार, जिला उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश गौतम, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, मनोज मिनान, महिला कांग्रेस अध्यक्षा मीना नौटियाल, खेमराज राणा, राहुल ढोंडियाल, सहित अनेक सम्मानित प्रधानगण व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे.



 
 Follow करें
      Follow करें
     
 
