रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
टिहरी.. प्रतापनगर रैका पट्टी के पड़िया मिनी स्टेडियम शिल्ला में टूर्नामेंट मैच का आगाज शुरू हो गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत और कगशाली रैका से जिला पंचायत प्रतिनिधि शिव सिंह बिष्ट ने शिरकथ की और रेबन काट कर मैच का शुभारंभ किया साथ ही दोनों टीमों को मैच की शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर टूर्नामेंट कि आयोजन समिति ने मुख्य अतिथियो का बैज लगा कर स्वागत किया।
मैच को आगे बढ़ाने के लिए कफलोग से महावीर नेगी ने टॉस करा कर मैच को आगे बढ़ाया।
जिसमें पहला उद्घाटन मैच धारकोट और बनाली के बीच खेला गया, बनाली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और धारकोट को बल्लेबाजी का मोका दिया, जबाव में धारकोट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 71 रन बनाए और बनाली को जीत के लिए 72 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में बनाली को धारकोट ने 62 रनों पर ढेर करके मैच पर अपना कब्जा कर मैच जीत लिया ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने टूर्नामेंट कि आयोजक समिति क्रिकेट प्रेमियो व रैका पट्टी के समस्त आमजनमानस को मुझे आमन्त्रित करनेे के लिए कोटि कोटि नमन व धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही आयोजन समिति के अध्यक्ष जसपाल भंडारी वा समस्त सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत वा जिला पंचायत प्रतिनिधि शिव बिष्ट का मैच में आमंत्रित होने के लिए आभार व्यक्त किया।


