रिपोर्ट . वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी... भटवाड़ी प्रखंड के ग्राम पंचायत मल्ला में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने ग्रामीण लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं को सुना, उन्होंने लॉकडाउन व कोरोना काल मे ग्रामीण इलाकों की आर्थिकी पर भी लोगों से चर्चा की।
यहां पहुंच कर उन्होंने सर्वप्रथम नाग देवता व ईष्ट समेश्वर देवता के दर्शन किये तदोपरांत गांव में पिछले दिनों स्व0 बुद्धि सिंह रावत की अकस्मात मृत्यु पर उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को अपनी संवेदनाये व्यक्त की।
इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णप्रताप सिंह, पूर्व प्रधान लाटा अनिल रावत, रमेश नेगी, कुमाल्टी से भारत सिंह, आशीष कठैत, सहित ग्राम प्रधान शैला देवी, महिपाल, अनिल कुमार, मनोज कुमार, नवीन रावत, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


