कोरोना काल में स्वनिर्मित मास्क व राखी बनाकर कोरोना वारियर्स की भूमिका में है हिमानी चौहान

Uk live
0

रिपोर्ट... भगवान सिंह 
ब्यास चट्टी नौगांव ( पौड़ी गढ़वाल).. कोरोना काल में स्वनिर्मित  मास्क व राखी बनाकर कोरोना वारियर्स की भूमिका में है हिमानी चौहान
रक्षाबंधन पर चीन को सबक सिखाने के लिए ज्यादा से ज्यादा राखियां बनाने का बीड़ा उठाया है हिमानी चौहान ने 
बता दे कि जहां देश वैश्विक कोरोना महामारी से जूझ रहा है, देश को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल नौगांव व्यास चट्टी निवासी हिमानी चौहान के पिता अगस्त 2014 और मां फरवरी 2018 में स्वर्ग सिधार गए थे अपने चार भाई बहनों की सबसे छोटी बहन हिमानी ने स्वयं पर गरीबी की आंच ना पड़े , अपनी आर्थिकी को बढ़ाने के लिए अपने हाथों से स्वनिर्मित राखी बनाकर रक्षाबंधन मनाने का संकल्प भी लिया है । इस संकल्प के साथ लॉक डाउन में भी मास्क बनाकर अपने क्षेत्र लोगों को मुफ्त में मास्क बांटे, उसके बाद अब रक्षाबंधन के त्यौहार पर हिमानी ने अपने भाइयों के लिए राखी खुद तैयार की और कहा जिनके बहने नहीं है उनके लिए मैं राखी बनाकर पहनाती हूं, और जो हमारे देश सेवा में तैनात फौजी जवानो हो या पुलिसकर्मी  सभी के लिए मास्क के साथ राखी बनाकर भेज रही है । हिमानी चौहान का कहना है कि चीन को सबक सिखाने के लिए भी वे राखियां बना रही हैं। जिससे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी  का देश में स्वनिर्मित लोकल के साथ वोकल का सपना साकार हो सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top