उत्तराखंड जनएकता पार्टी एवं विस्थापित युवा समिति ने सड़क पे रोपे कमल के फूल

Uk live
0



रिपोर्ट.. ज्योति  डोभाल 
ऋषिकेश.. एम्स की खस्ता हाल सड़कों को लेकर कीचड़ हटाओ सड़क बनाओ के नारे के साथ  विस्थापन सेवा समिति युवा के तत्वधान में युवा साथियों के साथ कनक धनाई युवा नेता ऋषिकेश ने विधानसभा में कीचड़ से लबालब भरी अखिल भारतीय आयुर्वेदिक  संस्थान की  सड़क पर फूल रोपाई कार्यक्रम आयोजित किया गया । रविवार को कनक धनाई  ने विस्थापित छेत्र पशुलोक को जाने वाली एम्स की सड़क कीचड़ से भरी हुई एवम खतरनाक गड्डो से युक्त होने पर विस्थापित युवाओं एवम उनके परिवारों के साथ फूल रोपे गए। कनक धनै ने कहा  कि ऋषिकेश विधानसभा के वर्तमान जनप्रतिनिधि व विधानसभा अध्यक्ष ने 13 साल से टिहरी बांध विस्थापितों के प्रति सकारात्मक सोच नही रखी है जिसका दंश आज तक विस्थापित भुगत रहे है। उन्होंने कहा  हम तब तक कीचड़ हटाओ सड़क बनाओ की लड़ाई लड़ेंगे जब तक ऋषिकेश विधानसभा की सड़कों का सुधारीकरण नही हो जाता है। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सत्ता के नशे में चूर है। वो आम जनता की परेशानियों को देखना नही चाहते ऋषिकेश की जनता को अनदेखा किया जा रहा है। जबकि 13 साल से इसी मार्ग से विधायक एवम उनके काफिले उक्त मार्ग से गुजरते हुए आ रहे है। स्थानीय विस्थापित युवाओं का कहना है कि इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में ऋषिकेश की जनता जरूर देगी। मौके पे समिति के अध्यक्ष विकास असवाल, राहुल राणा, अखिल गुलायाल,  आशुतोष बहुगुणा, अनमोल तारियाल के नेतृत्व में ये कार्यकर्म संपन्न हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top