रिपोर्ट.. भगवान सिंह
देहरादून.. आज दिनाँक 4. -8.2020 को पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जनपद चमोली पुलिस को एक नया *इंटरसेप्टर वाहन* दिया गया। जिसका शुभारंभ *पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान* महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।उक्त इंटरसेप्टर वाहन *अत्याधुनिक तकनीक* से युक्त है जिसमें *स्पीडोमीटर* लगा हुआ हुआ है जिससे तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा,व *एल्कोमीटर* लगे होने के कारण शराब पीकर वाहन चलाने वाले पुलिस की गिरफ्त में आ सकेंगे,साथ ही इस वाहन में डे-नाईट कैमरे व कम्प्यूटराइज्ड स्क्रीन आदि उपकरण लगे हुए हैं, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियंत्रण किया जा सकेगा।एवं नगर में सुदृढ यातायात व्यवस्था बनाये रखने में आसानी होगी।


