रानीखेत में बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का हुआ सम्मान

Uk live
0


रिपोर्ट.. संजय  जोशी 
रानीखेत..  पहाड़ बचाओ, पलायन रोको समिति के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद नैनवाल ने यहां रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज में उत्तराखंड और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों ने पूरे रानीखेत उपमंडल का मान बढ़ाया है। भविष्य में भी वह अपनी ओर से भरपूर सहयोग करेंगे। कहा कि सम्मान से अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की सीख मिलेगी।
छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. नैनवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। कहा कि रानीखेत शिक्षा के क्षेत्र में पहले से ही अग्रणी रहा है। यहां से कई प्रतिभाएं ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं, वर्तमान में भी बच्चे उन्हीं का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिनों सीबीएसई और उत्तराखंड इंटरमीडिएट, हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित हुए, पूरे अल्मोड़ा जिले में रानीखेत के बच्चों ने टॉप पर रहकर जिले और उपमंडल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील मसीह, व्यापार संघ अध्यक्ष हर्ष पंत, एबीवीपी के नगर मीडिया प्रमुख अक्षय पांडे आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top