किलकोट के पास अल्टो कार खाई में गिरी आठ लोग घायल, सात घायल हल्द्वानी रेफर

Uk live
0

रिपोर्टर - संजय जोशी
 रानीखेत.. किलकोट के पास अल्टो कार खाई में गिरी
आठ लोग घायल, सात  घायल     हल्द्वानी रेफर
रानीखेत । रानीखेत  से अम्याड़ी की ओर जा रही ऑल्टो कार किलकोट के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में डेढ़ साल की बच्ची, चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात  लोगों को राजकीय अस्पताल से एसटीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया, घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। कोविड नियमों के बावजूद ऑल्टो में निर्धारित से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं।
रानीखेत  से सवारी लेकर ऑल्टो कार संख्या यूके 01-टीए-3171 तीन किमी आगे जाते ही किलकोट के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने वाहन गिरते ही पुलिस को सूचना दी ।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और निजी वाहनों से उन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में चालक अम्याड़ी निवासी जगदीश पांडे पुत्र आनंद बल्लभ पांडे, टनवाणी निवासी दिव्या पत्नी महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह, जैनोली निवासी नीमा देवी पत्नी गिरीश, पिलखोली निवासी गिरीश चंद्र पुत्र भुवन राम, बिल्लेख निवासी महेंद्र कुमार, डेढ़ वर्षीय प्रियंका और नंदी देवी घायल हो गई।
गंभीर रूप से घायल  सात लोगों को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग यहां अस्पताल पहुंच गए।  भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ने घायालोंके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा मदद का आश्वासन दिया।अस्पताल में  अधीक्षक डॉ. डीएस नेई, डॉ. केके पांडेय, डॉ. दीप प्रकाश, डॉ. कमल किशोर, डॉ. संदीप दीक्षित ने रोगियों का प्राथमिक उपचार किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top