रिपोर्ट.. भगवान सिंह
नैनीताल: रात्रि करीब 10:30 बजे के करीब खैरना टीम को सुयाल वाड़ी के करीब एक वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम SDRF तत्काल ही घटना स्थल को रवाना हुई। वाहन संख्या Uk02A 5849 टाटा सुमो जो हल्द्वानी से कांडा बागेश्वर जा रही थी जो खैरना से 15 किमी दूर सुयाल बाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, और अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग150 मीटर नीचे नदी में गिर गई जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे।
टीम द्वारा सर्चिंग कर रात्रि लगभग 1:30 बजे तक दो व्यक्ति की बॉडी रिकवर कर ली है। जिनके नाम धीरज सिंह नगरकोटी व मोहन सिंह हैं। एक अन्य लापता व्यक्ति की सर्चिंग में रात्रि को सफलता नहीं मिली।


