रिपोर्ट.. संजय जोशी
रानीखेत.. नगर में कोरोना संक्रमितो की बढती संख्या को देखते हुए रानीखेत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैठक की | बैठक में वक्ताओ ने कहा कि कुछ समय से नगर में कोरोना संकट लगातार बढ रहा है |जिससे व्यापारियो एवं नागरिको में संक्रमण का खतरा बना हुआ है | व्यापारी नेताओ ने कहा की बढते संक्रमण को देखते हुए रविवार और सोमवार दो दिन बाज़ार बंद रहेगा | केवल मेडिकल स्टोर ,पेट्रोल पंप खुले रहेंगे| इस सम्बन्ध में व्यापार मंडल पदाधिकारियो ने उपजिलाधिकारी , छावनी परिषद् के मुख्य अधिशाषी अधिकारी,थाना प्रभारी को ज्ञापन दिए | ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी ,महामंत्री हर्ष पन्त, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल,महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल तथा उपसचिव मनोज पन्त शामिल थे |


