रानीखेत मे 07 और कोरोना पॉजिटिव

Uk live
0
रिपोर्ट.. संजय  जोशी 
रानीखेत.. रानीखेत के माइक्रो कंटेनमैंट जोन जरूरी बाजार (सील एरिया) से सात और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही पर्यटन नगरी में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में छावनी सभासद सहित सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पॉजिटिव पाए गए सातों लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं बताई जा रही है। प्रशासन ने सातों संक्रमितों को मजखाली स्थित कोविड केयर सैंटर भेज दिया है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व जरूरी बाजार क्षेत्र में एक फार्मासिस्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसके बाद एक ही परिवार के पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने इसके बाद जरूरी बाजार क्षेत्र के एक हिस्से को माइक्रो कैंटेनमैंट जोन बनाकर सील कर दिया था। इस बीच निरंतर वहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा था, साथ ही लोगों के स्वैब भी लिए जा रहे थे। शुक्रवार देर शाम सील एरिया से सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सातों संक्रमितों को कोविड केयर सैंटर मजखाली भेज दिया गया है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
 कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या देखते हुए व्यापार मंडल ने  भी लॉकडाउन करने की बात कही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top