टिहरी बांध का नाम श्रीदेव सुमन सागर एवं सुमन जी पर डाक टिकट जारी हो- नैथानी

Uk live
0

रिपोर्ट.. भगवान  सिंह 
टिहरी.. पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने श्रीदेव सुमन के 76 वें बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिस मनोभाव से उन्होंने टिहरी राजशाही के अत्याचारों के खिलाफ जनांदोलन कर 84 दिनों के अनशन के बाद अपना बलिदान दिया उसे अक्षुण बनाये रखने के लिए हमें समर्पित भाव से देश सेवा के लिए खड़ा रहना होगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह टिहरी बांध की झील का नाम श्रीदेव सुमन सागर के नाम पर रखे साथ ही श्रीदेव सुमन ही के नाम से डाक टिकट जारी करे। उन्होंने गांधी जी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में  सक्रीय रूप से भाग लिए इसलिए संसद भवन में उनकी मूर्ति को स्थापित करने की भी मांग की।

            मंत्री प्रसाद नैथानी पूर्व  मंत्री                        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top