पहाड़ की लाइफ लाइन को जोड़ने की पूरी तैयारी मे गंगोत्री विधायक गोपाल रावत

Uk live
0

रिपोर्ट.. वीरेंद्र  नेगी 
उत्तरकाशी.. गंगोत्री  विधान सभा में ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने का गंगोत्री विधायक  गोपाल  रावत का अभियान लगातार जारी है। हर गांव, हर आबादी को सड़क से जोड़ने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे गंगोत्री विधायक गोपाल  रावत  ने गंगोत्री विधान सभा के तहत दस मोटर मार्गों को स्वीकृति देने की मांग मुख्यमंत्री से  की है।

 मुख्यमंत्री सड़क योजना (मेरा गांव मेरी सड़क) के तहत इन दस मोटर मार्गों का निर्माण होगा। शनिवार को गंगोत्री विधायक  ने प्रदेश के  मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत  को मुख्यमंत्री सड़क योजना (मेरा गांव मेरी सड़क) के तहत भटवाड़ी व डुंडा विकास खंड के 10 मोटर मार्गो की सूची स्वीकृति के लिए प्रेषित की। 


मुख्यमंत्री सड़क योजना (मेरा गांव मेरी सड़क) के तहत भटवाड़ी व डुंडा प्रखंड से निम्न मोटर मार्गों का निर्माण जल्द होगा - 
1. बडेथी तेखला बाईपास मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत पोखरी मोटर मार्ग। 
2. गंगोत्री नेशनल हाईवे से नेताला बेसिक स्कूल तक 
3. बग्यालगांव से पाटा गांव तक 
4. हिना मोटर पुल से सिरोर गांव तक 
5. गंगोत्री नेशनल हाईवे से चैचरिया हालंूगा तक 
6. सेम मुखेम मोटर मार्ग से बग्याल गांव धनारी तक। 
7. न्यूसारी नैपड़ मोटर मार्ग से भैंत गांव तक 
8. नैल चिलमुड़ गांव से सवाणी ढुंगालगांव तक 
9. डुंडा गांव से कचडू देवता मंदिर डुंडा तक 
10. भकड़ा दुखा से जुकांणी विनोली मोटर मार्ग  

मुख्यमंत्री सड़क योजना (मेरा गांव मेरी सड़क) के तहत इन सभी मोटर मार्गों का निर्माण होगा। वहीं गंगोत्री  विधायक  ने ग्रामीण निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को भी उक्त सड़कों के एस्टिमेट तैयार करने कर शासन को भेजने को निर्देशित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top