सिमलधार की घटना से ध्यान भटका रहे हैं विधायक माहरा

Uk live
0

रिपोर्ट- संजय जोशी
रानीखेत.. भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। वक्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक करन माहरा पर सिमलधार की घटना से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।कहा कि विधायक को लावारिस गोवंशीय पशुओं की आज याद अा रही हैं । जबकि चार साल पहले यही स्थिति थी। तब प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार थी।उस समय उन्हें लावारिस जानवरो को गो सदन भेजने की याद क्यों नहीं आयी। उन्होंने कहा कि विधायक करन माहरा गो वंशीय जानवरो को गो रक्षा केंद्र भेजने की मांग कर रहे है जबकि कुछ दिन पूर्व सीमलधार में इस मामले को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि अपने लोगों को बचाने के लिए विधायक इस तरह के बयान दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में लावारिस जानवरों के हितेषी बनने वाले विधायक चार साल पहले अपनी सरकार के दौरान चुप्पी साधे थे। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के संरक्षण में रात्रि १२ बजे वाहनों में पशुओं को भरकर ले जाना संदेहास्पद है।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत,मदन मेहरा,जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, वरिष्ठ नेता मोहन नेगी,विमल भट्ट,दर्शन बिष्ट,धन सिंह रावत आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top