व्यापार मंडल के आह्वाहन पर बाज़ार बंद रहा सफल सोमवार भी बाज़ार रहेगा बंद

Uk live
0

रिपोर्ट.. संजय जोशी 
रानीखेत..नगर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर व्यापार मंडल की ओर से रविवार से किए गए पूर्ण बाजार बंद पहले दिन पूरी तरह सफल रहा। कैमिस्ट शॉप के अलावा नगर में अन्य कोई भी दुकानें नहीं खुलीं। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण कर बंद का जायजा भी लिया। चौबटिया में भी बाजार बंद रहा। हालांकि वाहनों की आवाजाही जारी रही।
      नगर के जरूरी बाजार में बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, कंटेनमेंट में अब तक 13 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते खतरे के मद्देनजर नगर व्यापार मंडल ने रविवार व सोमवार को दो दिन पूर्णतया बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। व्यापार मंडल के बंद का रविवार को नगर में व्यापक असर रहा। बाजार पूरी तरह से बंद रहा, सिर्फ दवा की दुकानें ही खुलीं। सुबह व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी सहित पदाधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण का बंद का जायजा भी लिया। व्यापारियों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। व्यापारियों व आम लोगों के स्वाथ्य के मद्देनजर व्यापार मंडल ने दो दिन के बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल के आह्वान पर चौबटिया में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top