रिपोर्ट.. ज्योति डोभाल
टिहरी.. आज टिहरी ब्यापार मण्डल इकाई ने वरिष्ठ ब्यापारी भगत सिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर दुख जताया.
ब्यापारी वर्ग ने भगत सिंह की फोटो पर माल्यारपन कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं 2 मिनट का मौन रखा. ब्यापारी कर्म सिंह तोपवाल ने कहा की उनका जाना ब्यापार मण्डल की छति है जिसको कभी भी भरा नहीं जा सकता है.
ब्यापारी विनोद रतूड़ी, मायाराम, जिलाध्यक्ष राजेश ने कहा कि आज हमारे बीच मे सबके हक़ कि लड़ाई लड़ने वाले और सबके सुख दुख मे काम आने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष भगत सिंह चौहान का आकस्मिक चले जाना हमारे लिए बड़े दुख कि बात है.
कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ऐसी भगवान से कामना करते हैं.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश डुंडी, पूर्व जिलाध्यक्ष मायाराम, वरिष्ठ ब्यापारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, अतीक, विनोद डोभाल, मनोज चमोली, विजय स्वयंवर चौहान, भूपेंद्र चौहान, कमल, कर्म सिंह तोपवाल, अनिल खंडूरी, सोनू, शीतल, अरुण सेमवाल, पम्मी सहित काफ़ी संख्या मे ब्यापारी उपस्थित रहे..


