अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महिला का अपमान करना असहनीय: हाशिम

Uk live
0

रिपोर्ट.. शीशपाल राणा 
देहरादून.. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रवक्ता व राष्ट्रीय संयोजक (मीडिया) हाशिम ने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुब्बैया शनमुगम द्वारा एक महिला का अपमान करना आमानवीय कृत्य बताया। हाशिम ने यह भी सवाल उठाए हैं कि डॉ सुब्बैया एक सरकारी डॉक्टर होते हुए किसी राजनीतिक सगंठन के शीर्ष पद पर कैसे रह सकते हैं ...? 
यह सरकारी मानदंडों का उल्लंघन है....??

पूरे प्रकरण को स्पष्ट करते हुए हाशिम ने बताया कि चेन्नई की एक 52 वर्षीय महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि शहर की पुलिस बीजेपी की स्टूटेंड विंग एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत महिला की एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है. एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुब्बैया शनमुगम इस महिला के पड़ोसी हैं. महिला के परिवार का कहना है कि डॉ. सुब्बैया, जो कि एक सरकारी ऑन्कोलॉजिस्ट भी हैं, उन्होंने महिला के घर के मुख्य दरवाजे पर पेशाब किया, इस्तेमाल किए गए फेस मास्क और कचरा फेंका और टेलिफोनिक प्रताड़ना दी।उक्त महिला द्वारा वीडियो फुटेज भी दिया गया।
 हाशिम ने  कहा कि  एबीवीपी द्वारा किया गया इस प्रकार का व्यवहार संघ की स्त्री द्वेष का हिस्सा है जहां भाजपा और आरएसएस हमेशा महिलाओं के अपमान करने वाले के साथ खड़े होते हैं, कुलदीप सिंगर, चिन्मयानंद आदि विभिन्न दशाओ में इसे देखा जा सकता है ।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मांग करती है कि एबीवीपी के अध्यक्ष को तुरंत बर्खास्त किया जाए । संघ परिवार हमेशा इस तरह के कृत्यों में सबसे आगे रहा है। जैसे वैलेंटाइन डे पर लोगों को अपमानित करने वाली हरकतें व बर्बरता पूर्वक संपत्ति विध्वंस करना ये सब संघ परिवार के लिए रोज का मामला है ।उसी प्रकार यह प्रकरण भी एबीवीपी के लिए कोई नया मामला नहीं है।
 उक्त पूरे प्रकरण में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मांग करती है कि उक्त महिला को न्याय दिलाया जाए वह तत्काल प्रभाव से आरएसएस व भाजपा, एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बर्खास्त करें.. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top