गंगोत्री विधायक . जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान व पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कारगिल विजय दिवस की 21 वीं वर्षगांठ पर शहीदो को श्रृद्धा सुमन अर्पित किया .

Uk live
0


रिपोर्ट.. वीरेंद्र नेगी 
उत्तरकाशी बिधायक  गंगोत्री  गोपाल सिंह रावत तथा जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कारगिल विजय दिवस की 21 वीं वर्षगांठ पर जिला पूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत शहीद राईफलमैन दिनेश चंद्र कुंमाई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए l

विधायक  रावत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का विजयोत्सव है l देश को सुरक्षित रखने का कार्य अगर सीमा पर हमारे सैनिक कर रहे हैं तो इसकी एकता अखंडता और भाईचारे को बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है l 

कारगिल विजय दिवस भारत के गर्व वीरता और दृढ़ नेतृत्व स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है l कारगिल युद्ध के दुश्मनों को पराजित कर समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करने वाले मां भारती के वीर सपूतों को शत-शत नमन करता हूं l 

वहीं इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि कारगिल विजय दिलाने वाले सेना के जवानों की शहादत सदैव हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रूप में काम करेगी l देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन l 

इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान अपनी जान की बाजी लगा कर दिया l  इस बलिदान में 75 रणबांकुरे उत्तराखंड राज्य के थे इसमें वीर सपूत शहीद राईफलमैन दिनेश चंद्र कुंमाई 10 वीं बटालियन गढ़वाल राईफल निवासी ग्राम - सर्प  चिन्यालीसौड़ ने भी अपने प्राणों को निछावर किया l 

इस अवसर पर सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी महावीर सिंह राणा,हरिश सेमवाल, मुरारी पोखरियाल, सोबन पंवार, कल्याण गुसांई, लाखीराम, भोला दत्त, दिल चन्द, मीना देवी सहित अन्य उपस्थित थे l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top