रिपोर्ट.. ज्योति डोभाल
टिहरी.. हर साल कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में 26 जुलाई मनाया जाता है।
कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई के दिन यह मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है। जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर आज प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल समेत स्थानीय विधायक व जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित


