रिपोर्ट.. ज्योति डोभाल
टिहरी.. प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पवार एवं कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने क्षेत्र भ्रमण किया और क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता से संवाद किया और समस्या सुनी और तत्काल प्रभाव से समस्याओं का किया निराकरण, इस मौके पर ग्राम सभा नेल्डा में बैठक आहूत की गई जिसमें अधिशासी अभियंता जल निगम घनसाली, अधिशासी अभियंता खंड लोक निर्माण विभाग टिहरी बैठक में मौजूद थे। आधिकारियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न रोडो का औचक निरीक्षण किया गया, तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दूरभाष के माध्यम से समस्याआे के बारे में अवगत करवाया। पोथली पानी से 1.5 किलोमीटर नेल्डा मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए अधिशासी अभियंता खंड लोक निर्माण विभाग टिहरी गढ़वाल को तत्काल आदेश दिया तत्पश्चात अधिशासी अभियंता द्वारा डामरीकरण करने का कार्य सुचारु रुप से शुरू किया एवं ग्राम सभा नेल्डा, सिलोली, तुनियार,कंगशाली, जलवाल गांव, नोताड, कठूली बिसताली मोटर मार्ग, भोनियाडा नेल्डा, मोटर मार्ग में आए काश्तकारों की भूमि का मुआवजा देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। साथ ही ग्राम सभा सिलोली, पाचरी, रजाखेत आदि जगहों पर पेयजल की समस्या की शिकायत सामने आयी, पेयजल की समस्या के लिए संबंधित अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक विजय सिंह पवार एवं जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया है। साथ ही ग्राम सभा खोला में विधायक विजय सिंह पवार एवं जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान कंगशाली से जिला पंचायत प्रतिनिधि शिव सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान नेल्डा, ग्राम प्रधान सिलोली, पूर्व प्रधान पचारी, ग्राम प्रधान खोला, एवं आशा सिंह, हरिचंद, पूरण सिंह कैंतुरा आदि आम जनमानस लोग मौजूद थे।



