रिपोर्ट.. भगवान सिंह
धारचूला में पहली बार कोरोना के 7 लोग पॉजिटिव आए हैं। जोकि एसएसबी यानी सीमा सुरक्षा बल के जवान है ।साथ ही पूर्व में धारचूला में वर्चुअल रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ी मीटिंग की थी जिसमें विकास नगर के पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने भागीदारी की जो आज कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
प्रशासन ने धारचूला के समस्त भारतीय जनता पार्टी के लोगों को आज कोरनटाइन में रख दिया है और सब की जांच की जा रही है.
डॉ महेंद्र जायसवाल के अनुसार 13 भारतीय जनता पार्टी के लोगों की जांच की गई है
और 106 लोगों की जांच की गई थी जिसमें 7 लोग एसएसबी के पॉजिटिव पाए हैं सतर्क रहने की आवश्यकता है .


