रिपोर्ट.. संजय जोशी
रानीखेत.. सिमलधार में जानवर छोड़े जाने को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा
कार्यकर्ताओं ने गो तस्करी का आरोप लगाते हुए यहां गांधी चौक पर गो तस्करों का पुतला फूंका। कहा कि यह शर्मनाक घटना है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस दौरान नारेबाजी की गई और पुतले को आग के हवाले किया गया।
भाजपा कार्यकर्ता यहां गांधी चौक पर एकत्रित हुए, कहा कि सिमलधार में हुई घटना बेहद निंदनीय है, इस मसले की उच्चस्तरीय और एसआईटी जांच की भी मांग की गई है। कहा कि इस घटना से लाखों करोड़ों हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोप लगाए कि पंचायत में जिम्मेदार पद पर बैठे प्रतिनिधि की इस मामले में संलिप्तता और भी शर्मनाक है। इस मामले की कड़ी आलोचना की गई। कहा कि भाजपा इस मसले की एसआईटी जांच की मांग करती है। पूर्व जिला महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट ने कहा कि इस तरह के अपराध अक्षम्य हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि क्या रात में जानवर छोड़ने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी।संपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मोहन नेगी, विमला रावत, राजेंद्र जसवाल, विमल भट्ट, हंसादत्त, चंदन भगत, त्रिभुवन शर्मा, रमेश जोशी, विनोद भार्गव, गिरधर किरौला, इरफान खान, ललित मेहरा आदि मौजूद रहे।


