ज्ञानशू- साल्ड मोटर मार्ग पर एडीबी विभाग की दीवार पहली बारिश मे विभाग की पोल खोलती दिख रही है .

Uk live
0


रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी 
उत्तरकाशी .. ज्ञानशू- साल्ड मोटर मार्ग पर एडीबी विभाग की और से द्वितीय स्टेज का कार्य किया जा रहा है। करोड़ो की लागत से हो रही इस कार्य की गुणवत्ता की पोल पहली बरसात ने ही खोल दी है।

 द्वितीय स्टेज के कार्य के तहत विभाग की और से सड़क को सुरक्षित करने के लिए दीवार और नारदाने बनाई थी। लेकिन यह दीवार एक बरसात भी नहीं झेल पाई और भरभरा कर गिर गई।

 जिससे अब पूरी सड़क को खतरा बना हुआ है। सड़क की दीवार गिरने की सूचना पर ग्राम प्रधान ज्ञानजा ममलेश भट्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य तनुजा नेगी मौके पर पहुंचे और सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को वापस लौटा कर कार्य को रोक दिया है।

 ग्राम प्रधान ममलेश भट्ट और क्षेत्र पंचायत तनुजा नेगी का आरोप है कि विभाग की लापरवाही और ठेकेदार की मनमांनी के चलते आज एक दीवार पहली बरसात में गिर गई है। तो अन्य दीवारों में भी मात्र इतिश्री कर दी गई है।

 जो कि कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। साथ ही कई बार विभागीय अधिकारियों को कहा गया कि सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त पैदल मार्गों को बनाया जाए। लेकिन कोई सुनने को राजी नहीं है। जिस कारण खेतों में काम करने जा रहे ग्रामीण कई बार चोटिल हो गए हैं।

 साथ ही सड़क पर नाली न बनने के कारण पूरा पानी सड़क और खेतों में बह रहा है। जिस कारण फसलों को भी नुकसान हो रहा है।  कहा कि अगर गुणवत्ता को नहीं सुधारा जाता है। तो विभाग और ठेकेदार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा साथ ही सड़क निर्माण में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दास्त नहीं कि जाएगी। इस मौके पर तनुजा  नेगी और सन्तोष भट्ट मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top