रिपोर्ट.. ज्योति डोभाल
टिहरी.. प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के धारमंडल पट्टी में कुछ दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भर्मित होकर भाजपा पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए थे, जिन्होंने आज ग्राम सभा कठुली में बैठक कर प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पवार और कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत के नेतृत्व में घर वापसी की है।इस मौके पर शामिल हुए कार्यकर्ता ने कहा कि हम भार्मित होकर कांग्रेस में शामिल हुए थे, साथ ही कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा की विकाश नीति सोच से हम सभी कार्यकर्ता पुना भाजपा में घर वापसी की है, इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने कहा कि 2022 चुनाव में हम घर घर से बूथ स्तर को मजबूत करेंगे और 2022 में भाजपा का परचम लहराएगा।
घर वापसी करने वाले कार्यकर्ताओ में करण सिंह नेगी, दिनेश भद्री, अमित पंवार, संजय पंवार, विजय पंवार, रमेश आदि कार्यकर्ता शामिल है।




स्वागत व अभिनंदन सभी कार्यकर्ताओं का
जवाब देंहटाएं