रिपोर्ट... संजय जोशी
रानीखेत.. रानीखेत के माइक्रो कैंटेनमैंट जोन जरूरी बाजार (सील एरिया) से तीनऔर लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही पर्यटन नगरी में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार की देर शाम आई रिपोर्ट में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में अा गया। पॉजिटिव पाए गए लोगों में दो लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं बताई जा रही है। प्रशासन ने तीनों संक्रमितों को मजखाली स्थित कोविड केयर सैंटर भेज दिया है।
बता दें कि प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमितो के मिलने के बाद जरूरी बाजार क्षेत्र के एक हिस्से को माइक्रो कैंटेनमैंट जोन बनाकर सील कर दिया था। इस बीच निरंतर वहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा था, साथ ही लोगों के स्वैब भी लिए जा रहे थे। रविवार देर शाम सील एरिया से तीन और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि तीनों संक्रमितों को कोविड केयर सैंटर मजखाली भेज दिया गया है। कंटेनमेंट एरिया में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या १६ हो गई है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। कोरोना संक्रमण को बढ़ते देखकर व्यापार मंडल ने सोमवार भी बाज़ार बंद किया है। केवल मेडिकल स्टोर खोले गए हैं।

