बात कुछ अटपटी जरूर लग रही होगी भला कोई लॉक डाउन में मैथ्स का गुरुजी कैसे बन सकता है ?
तो आपको बता देते है । यह बात आधारित है ऐसे शख्स की जो कि DAV (PG) कॉलेज देहरादून से स्नातक (पीसीएम) करने के बाद जॉब की तलाश में जापान चले गया, और अभी पिछले 13 साल से जापान की राजधानी टोक्यो में कार्यरत हैं। जब जनवरी में वह इंडिया अपने भाई की शादी में सम्मलित होने के लिए पहुंचे ओर शादी समारोह में सम्मलित ओर रिस्तेदार दोस्तों को मिलने के बाद जब वापिसी की तैयारी कर रहे थे तभी भारत मे कोरोना वायरस पैर पसार चुका था। भारत के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी भारत को सम्पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा करते हैं।
फिर घर में कई दिनों तक रहने से मन मे एक विचार आया । कोन से ऐसा काम किया जाय जो घर मे बिना कहीं जाकर हो जाय तो वह विचार था क्यों न यूट्यूब पे गणित पढ़ाया जाय क्योंकि अभी फिलहाल स्कूल कालेज खुलने वाले नही है जो भी पढ़ाई करेगा इंटरनेट के माध्यम से ही करेगा और कर भी रहें है। यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफार्म है जो अभी 2-4 सालों में एजुकेशन के लिए बहुत प्रभावशाली हो रहा है । आप घर मे बैठकर अच्छी पढ़ाई हर किसी सब्जेक्ट में कर सकते हो। और आपको ऑप्शन भी बहुत मिल जाते हैं। आप यूट्यूब में गणित के सवाल को अच्छी तरह समझ सकतें है एक बार समझ नही आया तो आप वीडियो को बार बार देखकर बहुत अच्छी तरह समझ सकते हो और वीडियो को पाऊज करके अपने नोट्स भी बना सकतें है । विद्यार्थियों के लिए बहुत सरल हो जाता है ।अपनी बात को सवाल के रूप में आप कमैंट्स में भी लिख सकते हो जिसका जवाब वह हरसंभव देते हैं। इस बात को सोच समझ कर अनुराग व्यास ने अभी एक महीने पहले maths ke guruji नाम से यूट्यूब चैनल खोला। और आज उनके चैनल को बहुत लोग देख रहे है और सैकड़ों संख्या में लोग सब्सक्राइब भी कर रहें है।
इसलिए हम अपने पाठकों से अनुरोध स्वरूप कहना चाहते हैं अगर आपने इनके चैनल को अभी तक नही देखा तो आप नीचे वीडियो लिंक में जाकर देख सकतें है और अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकतें है साथ ही आप सब्सक्राइब करके इन वीडियो का नोटिफिकेशन पाने के लिए बेल आइकॉन को दबा सकतें है । और आप भी अपने बच्चों को घर पर गणित पढ़ा सकतें है सरल भासा में क्योंकि गणित एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसको अक्सर बच्चे पढ़ने से समझने से काफी दूर जाते हैं जिस वजह से उनके गणित में नंबर भी कम आते हैं और आगे बढ़कर बहुत पछताना पड़ता है । इसलिए आप ये गलती न करें इस चैनल में गणित को एकदम जीरो लेवल से पढ़ाया जाता है।
वीडियो देखें


