कांग्रेसियों ने अपने घर पर ही किया सांकेतिक सत्याग्रह

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट  के अहवान पर, आज नई टिहरी में कांग्रेसजनों ने अपने-अपने आवास पर सोशल डिसटेंसिग का पालन करते हुये,
राज्य सरकार के रसूखदार और आमलोगों के लिए अलग-अलग दोहरे मापदंडों के खिलाफ "सांकेतिक सत्याग्रह" किया.!बोरारी में कांग्रेस प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली के नेतृत्व में उनके आवास में सत्याग्रह किया गया
विधित है कि, उत्तराखंड के काबीना मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिजनों ने कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद उन सभी कानूनों का उल्लंघन किया है,जो इस कोरोना महामारी के संक्रमण काल में अपराध है।
लेकिन अधिक संगीन स्थिति के बावजूद सतपाल महाराज के राजनीतिक रसूख के आगे कानून अब तक कुछ नहीं कर पाया। जबकि आम नागरिको पर  FIR हो चुकी है,
माननीय नैनीताल उच्च न्यायालय ने इस दोहरे कानून पर राज्य सरकार को फटकार भी लगायी है।
आखिर एक प्रदेश में एक ही सरकार द्वारा रसूखदार और आमलोगों के लिए अलग-अलग कानून और व्यवहार क्यों.?
कांग्रेसजनों ने आज "रविवार 7 जून 2020",  को राज्य सरकार के रसूखदार और आमलोगों के लिए अलग-अलग दोहरे मापदंडों के खिलाफ "दोपहर 11 बजे",  कांग्रेसजनों ने अपने-अपने घरों में लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सत्याग्रह किया ।
जिसमे उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुशर्रफ अली, 
टिहरी गढ़वाल ज़िला कांग्रेस कमेटी , अल्पसंख्यक विभाग के ज़िलाध्यक्ष- अशद आलम ,
वरिष्ठ कांग्रेस नेता नफीस खान,और  शकील अहमद शामिल  थे ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top