ज्योति डोभाल (संपादक)
टिहरी (चम्बा ) : जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देशों से शहरी निकायों में कोरोना वायरस पर होगा जबरदस्त प्रहार
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा जनपद की सभी 10 नगर निकायों में वाणिज्य क्षेत्र तथा सघन बस्ती में सप्ताह में एक बार जबरदस्त तरीके से सैनिटाइजेशन करने के निर्देश दिए हैं जिस के क्रम में नगर पालिका परिषद चंबा द्वारा आज प्रातः काल से ही पूरे मार्केट को जबरदस्त तरीके से सैनिटाइज किया गया है
जिलाधिकारी द्वारा जनपद की बड़ी निकायों को दो लाख एवं छोटी निकायों को एक लाख की धनराशि कोरोना वायरस से लड़ने हेतु मशीनरी आदि की खरीद हेतु दी जा रही है नगरीय क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग और बैनर भी नई तरीके से लगाए जाएंगे. कार्यालय के प्रवेश करने वाले स्थान पर वाशबेसिन की स्थापना की व्यवस्था की जाएगी. क्षेत्र में लगातार मास्क का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कर्मचारियों द्वारा अनाउंसमेंट किया जा रहा है एवं व्यापारियों को सूचित किया जा रहा है कि वह बिना मास्क वाले ग्राहकों को कोई भी सामान आदि ना दें. लोक डाउन के पश्चात पालिका चंबा मार्केट खुलने के बाद अभी यहां साप्ताहिक बंदी नहीं की जा रही है इस संबंध में अधिशासी अधिकारी की वार्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष दरमियान सिंह सजवान जी से हुई है और उनके द्वारा शीघ्र ही अपने व्यापार मंडल की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया गया है साप्ताहिक बंदी होने से पालिका को सैनिटाइज करने में आसानी होगी. अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया कि पालिका स्तर से कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें सभी व्यापारियों जनप्रतिनिधियों पालिका बोर्ड और अध्यक्ष महोदय द्वारा बढ़-चढ़कर अपना सामाजिक कर्तव्य निभाया जा रहा है ၊


