उत्तराखण्ड देश का पांचवा राज्य जहां एक से अधिक राजधानियां हैं: सुशील बहुगुणा

Uk live
0


ज्योति डोभाल
टिहरी : सरकार द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने पर राड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा पांचवां राज्य बन गया है जिनके पास एक से अधिक राजधानियां हैं . आंध्र प्रदेश , हिमाचल प्रदेश , महाराष्ट्र और जम्मू - कश्मीर में भी 2 राजधानी है . गैरसैंण भी अब राजधानी के रूप में राष्ट्रीय पटल पर आ गया है। 
 इससे सरकार पर खर्च का बोझ बढ़ गया । गैरसैंण में सरकार कितने दिन रहेगी , क्या वास्तव में पूरे ग्रीष्मकाल में सरकार गैरसैंण से ही चलेगी ? वहां कुछ महीने सरकार पूरी नौकरशाही के साथ बैठे तो नक्शा बदल सकता है । 

विकास की उम्मीदें पूरी हो सकती हैं । सरकार को हिमाचल से सीख लेकर नई राह पकड़नी चाहिए थी , अन्यथा यह हिमाचल की तरह दूसरी राजधानी के विफल मॉडल का एक और उदाहरण बन जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top