ब्यूरो चीफ दानिश खान
रामपुर : दवाई खरीदने से पहले आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना जरूरी
दवा खरीदने से पहले आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना जरूरी एवम् सरकार द्वारा निर्धारित सैनिटाइजर व मास्क की मूल्य सूची (रेट लिस्ट) अब मेडिकल स्टोर के मुख्य स्थल पर प्रदर्शित करना होगा जरूरी।
जिलाधिकारी महोदय रामपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 08.06.2020 को औषधि निरीक्षक रामपुर राजेश कुमार द्वारा रामपुर शहर के जनता मेडिकल स्टोर, नैनी मेडिकोज एवम् न्यू नीरजा मेडिकल स्टोर निकट जिला अस्पताल रामपुर का सघन निरीक्षण/ चेकिंग की गई जिसमें आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने एवं कराने के बाद ही दवाओं की विक्री करने के निर्देश दिए एवं सैनिटाइजर मास्क, हैंड ग्लव्स एवम् जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी की गई एवं साथ ही उक्त सभी की निर्धारित मूल्य पर विक्री की भी भी सघन चेकिंग की गई। सघन चेकिंग के दौरान दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने के निर्देश दिए और सभी दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया गया की पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए तथा दुकानों पर कम से कम स्टाफ को रखा जाए जिससे दुकान में अनावश्यक भीड़ ना रहे। तथा सभी को प्राथमिकता पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करा कर दवाओं कि विक्री के निर्देश दिए गए तथा अपनी दुकानों पर सरकार द्वारा सैनिटाइजर एवम् मास्क के निर्धारित मूल्य की रेट लिस्ट चस्पा करने के लिए निर्देशित किया गया। अगर किसी भी दवा दुकानदार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लिया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद रामपुर के सभी मेडिकल स्टोर की सघन चेकिंग का अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसमें सभी फर्म स्वामियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने /कराने के उपरांत ही दवाओ का विक्रय किया जाए एवं जीवन रक्षक दवाओ एवम् संबंधित सामग्री जैसे मास्क, सैनिटाइजर व हैंड ग्लव्स की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे है। तथा साथ ही सभी दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी महोदय/ प्रशासन रामपुर के आदेशों का शत-प्रतिशत कड़ाई से अनुपालन किया जाए अगर जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने वाले एवम् अनिमित्ताए बरतने वाले मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त की संस्तुति कर दी जायेगी।