ज्योति डोभाल
टिहरी : UEF की जनपद कार्यकारिणी द्वारा आज DM टिहरी से भेंट कर उन्हें सम्मानित कर momento भेंट किया गया एवं यह भी अनुरोध किया गया की अभियंताओं को यथासंभव covid duty से मुक्त रखा जाय ၊
उत्तराखण्ड इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष सतीश चन्द नौटियाल ने अवगत कराया कि लॉकडाउन में ढील के चलते निर्माण कार्य गतिमान हैं यदि अभियन्ताओ की ड्यूटी कोविड -19 मे लगती है तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होगी ၊
वहीं ग्रीष्मकाल में पेयजल निगम व जलसंस्थान पेयजल योजनाओं को शीघ्र चालू करने व सुचारू जलापूर्ति का भी दवाब है ၊
भारत सरकार के जलजीवन मिशन कार्यक्रम की सफलता हेतु भी अभियन्ता गणों को अधिक प्रयास करने पड़ रहे हैं तो वही नगरपालिका , नगरपंचायतो के अभियन्ता पूर्व से ही शहरों , क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन , स्वच्छता सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में तैनात हैं ၊ इसी दृष्टि को ध्यान में रखकर अभियन्ताओ को कोविड ड्यूटी से मुक्त रखा जाये ၊
इस मौके पर फेडरेशन अध्यक्ष सतीश चन्द नौटियाल , सचिव अश्वनी कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे ၊


