खाघ सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी दो मीट विक्रेताओं के खिलाफ मुकद्‌मा दर्ज

Uk live
0

संजय जोशी
रानीखेत। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की टीम ने नगर में छापामारी अभियान चलाया। बगैर लाइसेंस के मांस बेच रहे दो विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। खुले में जलेबी और खाद्य पदार्थ बेच रहे व्यापारियों को सख्त हिदायत दी। संयुक्त निरीक्षण के दौरान दुकानों में में एक्सपायरी डेट के सामान की जांच की गई। छावनी परिषद द्वारा आबंटित दुकानों में  बगैर लाइसेंस मांस बेच रहे विके्रताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 


अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानों में सफाई की व्यवस्था भी खराब थी। दो खाद्य विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया। विक्रेता से रजनीगंधा पान मसाला का नमूना जांच के लिए लिया।  खाद्य सुरक्षा  विभाग की टीम ने दुकानदारों  को खाद्य पदार्थो में मूल्य वृद्धि नहीं करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम में केएस रावत ,अभय प्रताप,एन टी दिलीप सिंह तथा पुलिस कर्मी शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top