चंबा शहरी क्षेत्रों में कोरोना वायरस को हराने को डटे कोरोना वॉरियर्स

Uk live
0

ज्योति डोभाल
चम्बा : रविवार का दिन कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध जबरदस्त अभियान का रहा पालिका द्वारा पहले तो प्रातः काल में मार्केट को सैनिटाइज किया गया  जिसमें पालिका के 15 कर्मचारी कार्यरत रहे और पालिका के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उसमें बढ़-चढ़कर सहयोग किया ၊ परंतु पालिका की टीम द्वारा रात को भी संक्रमण पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया. उधर चंबा के व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी द्वारा पालिका के अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए साप्ताहिक बंदी का दिन तय किया और अब चंबा के सभी मार्केट *शनिवार* को साप्ताहिक बंदी के रूप में बंद रहेंगे.  पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा जो धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी उससे पालिका सैनिटाइजेशन मशीनों में बढ़ोतरी करेगी और अन्य सामान क्रय किए जाएंगे उनके द्वारा बताया कि 10 पीआरडी जवानों की मांग भी जिलाधिकारी महोदय से की गई है उनके द्वारा बताया कि पालिका के सफाई निरीक्षक एवं तीनों zone के पर्यावरण पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे हैं. पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर क्षेत्रवासियों को संदेश भी दिया गया कि यह area  पुराना संक्रमण मुक्त है और इसे हमने बनाए रखना है आसपास की ग्राम पंचायतों को भी जो रोड हेड पर हैं उन्हें भी कवर करने का प्रयास किया जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग हमें अपनी आदतों में शुमार करना होगा ၊ यह सुखद है कि हमारे देश में रिकवरी रेट काफी अच्छा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top