ज्योति डोभाल
चम्बा : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिए गए निर्देशों के क्रम में आज पालिका क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी के दिन पालिका के सभी मार्केट गब्बर सिंह चौक ऋषिकेश चौक मसूरी मार्ग मार्केट ब्लॉक रोड मार्केट गोल्डी रोड मार्केट पुरानी टिहरी रोड मार्केट , कॉलेज रोड मार्केट , तला चंबा मार्केट ,बादशाहीथौल मार्केट मैं दो टीमों के द्वारा सैनिटाइजेशन किया गया. और साथ-साथ यह प्रचार भी किया जाता रहा कि मास्क पहन कर रखें और सैनिटाइजेशन के समय अपने सटल प्रत्येक दशा में बंद रखें और बच्चों को sensitization के समय बाहर ना आने दे, सैनिटाइजेशन का कार्य पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पवार एवं हेड क्लर्क कृष्ण प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में किया गया और मॉनिटरिंग शिवम पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला एवं एसपी जोशी अधिशासी अधिकारी द्वारा की गई.
व्यापार मंडल के द्वारा पालिका के इस कार्य की लगातार प्रशंसा की जा रही है पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया कि यह सैनिटाइजेशन का कार्य प्रत्येक सप्ताह साप्ताहिक बंदी के दिन जारी रहेगा.
सैनिटाइजेशन के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष दरमियान सिंह सजवान, महामंत्री श्री शीशपाल सिंह तरियाल एवं सुरवीर चंद रमोला. एवं पालिका के जनप्रतिनिधि साथ रहे इसके अलावा दोनों टीमों में पर्यावरण पर्यवेक्षक पवन सेमवाल ओमप्रकाश तिवारी एवं अनुज , सुरेश पवार पंकज बडोनी पंकज नेगी दिनेश तिवारी, हरीश भट्ट, शरद पुंडीर पर्यावरण मित्र विकास राहुल दीपक विजयपाल विशाल आदि सम्मिलित थे ၊


