दुखद खबर : वरिष्ठ लोक गायक हीरा सिंह राणा का निधन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल
उत्तराखंड: उत्तराखंड कला जगत के लिए अत्यंत दुखद खबर है ၊  लोक गीत के संवाहक हीरा सिंह राणा जी का आकस्मिक निधन हो गया है ၊ उत्तराखंड के लोक गायन के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए उन्हे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हे कुमाऊ का नरेन्द्र सिंह नेगी कहा जाता था ၊
उत्तराखंड के वरिष्ठ लोकगायक, उत्तराखंड भाषा अकादमी दिल्ली के उपाध्यक्ष हीरा सिंह राणा जी का कल रात 2.30 बजे विनोद नगर, दिल्ली स्थित उनके निवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उन्होंने कुमाऊंनी भाषा में अनेक गीत रचे और गाए. उनके जाने से उत्तराखंड संस्कृति जगत को अपार हानि हुई है ၊उत्तरांचल भ्रातृ सेवा संस्थान में मनराल जी ने बताया कि आज 9.30 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ၊ वर्ष 2020 कला जगत के लिए बहुत हानि प्रद रहा है ၊ Uklive परिवार की ओर से उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top