ज्योति डोभाल
टिहरी : आज टिहरी विधायक डॉ० धन सिंह नेगी ने वन चेतना केन्द्र में नगरपालिका टिहरी के ग्यारह वार्डों , ब्यापार मण्डल टिहरी , शान्तिकुन्ज टिहरी , प्रेस क्लब को स्प्रे मशीन एवं दस-दस लीटर सोडियम हाईपोक्लोराइड वितरित किये ၊ उन्होने कहा कि उनके द्वारा अब तक छै विधानसभाओं के एक सौ सैंतीस ग्राम पंचायत व नई टिहरी , चम्बा नगर पालिका के बीस वार्डों को एक - एक स्प्रे मशीन व दस-दस लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड दी गई हैं ၊
उन्होने बताया कि उनके द्वारा शिक्षण , सामाजिक संस्थाओ को भी मशीने वितरित की गई हैं ၊
टिहरी विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के खात्मे को हमारा प्रयास जारी है जिसमें हम सफल होंगे ၊


