रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत। कोरोना महामारी के चलते नंदा देवी मंदिर का १६ वां वार्षिकोत्सव व प्राण प्रतिष्ठा समारोह सादगीपूर्ण दंग से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में सामा.जिक दूरी का पालन करते हुए पंडित विपिन पंत तथा उमाशंकर पंत ने पूजा तथा अनुष्ठान कराये। इस अवसर पर हेमंत माहरा,गीता माहरा,नंदा देवी महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश लाल साह मौजूद रहे।


