रिपोर्टः संजय जोशी
रानीखेत : ताड़ीखेत विकासखंड के बिल्लेख गांव निवासी गोपाल दत्त उप्रेती ने जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए अपने बगीचे में 2.16मीटर लंबा धनिया का जैविक पौधा उगाकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया है। बता दें कि बिल्लेख गांव निवासी किसान ने जीएस आर्गेनिक एप्पल फार्म में जैविक धनिया की फसल उगाई जिसकी लंबाई 7फुट 1इंच रिकार्ड की गई है। श्री उप्रेती ने बताया कि जिले के मुख्य उद्यान अधिकारी टीन पांडे तथा उत्तराखंड आर्गेनिक बोर्ड मजखाली इंचार्ज डीएस नेगी तथा उद्यान सचल केंद्र बिल्लेख प्रभारी राम सिंह नेगी द्वारा पौधे की लंबाई रिकार्ड की गई। सभी पौधों की लंबाई 5 फुट से अधिक थी। उन्होंने बताया क धनिया के पौधे की औसत गोलाई 5से 10फुट तक थी। पौधे के तने की मोटाई आधे इंच से 1इंच तक मिली। श्री उप्रेती ने बताया कि उन्होंने यह फसल पूर्ण रूप से परंपरागत तरीके से उगाई है। पौधे की लंबाई की व जैसे पौधों की सुगंध तथा अन्य चीजों में कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि उनके बगीचे में आडू,खुबानी तथा पुलम के साथ सभी तरह की सब्जियों का उत्पादन जैविक तरीके से किया जा रहा है। बताया कि खाद में गोबर और नीम का प्रयोग किया जाता है।
उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सर्वाधिक ऊंचा धनियां के पौधें को रिकार्ड करने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होना भारत के किसानों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि के क्षेत्र में प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। धनिएं की पौध ने यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस उपलब्धि को प्रदेश व देश में जैविक खेती करने वाले किसानों का समर्पित कर रहे है। उन्होंने कहा कि गिनीज वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज होने से देश के किसानों में जागरूकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जो देश की कृषि के लिए बेहतर सिद्ध होगी। श्री उप्रेती की इस उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट ;सांसद अजय टम्टा;सहित सामाजिक कार्य कर्ता प्रमोद नैनवाल,;प्रेम शर्मा आदि लोगो ने बधाई दी है |



