देहरादून: आज दिनांक 19 जून को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वायनाड से वर्तमान सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर रामनगर जिला नैनीताल में एनएसयूआई के प्रवक्ता व राष्ट्रीय संयोजक (मीडिया) मोहम्मद हाशिम ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ रामनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर फल वितरण किया।
एनएसयूआई प्रवक्ता व राष्ट्रीय संयोजक (मीडिया) हाशिम ने बताया कि वर्तमान में कोविड महामारी व आर्थिक मंदी के चलते राहुल गांधी जी अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं परंतु इस महामारी के दौरान कांग्रेस व एनएसयूआई का प्रत्येक कार्यकर्ता देश सेवा तथा गरीबों की सेवा में लगा हुआ है ।
हाशिम ने बताया कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी (मीडिया) व राष्ट्रीय सचिव श्री लोकेश जी के आह्वान पर आज संपूर्ण भारत में विभिन्न संघ शासित प्रदेशो व राज्यो व समस्त जिलो में कोरोना महामारी के दौरान प्रवासियों के परिवारों के बच्चो की शिक्षा संबंधित आर्थिक सहायता देकर विभिन्न परिवारों की मदद करी व इसके साथ-साथ एनएसयूआई विभिन्न अवसरों पर रक्तदान शिविर भी आयोजित करती आई है और आज भी देश के विभिन्न जगहों पर कर रही हैं
हाल ही के दिनों में एक दिल्ली का लड़का चांद मोहम्मद, जो कोरोना महामारी के दौरान माता के इलाज और बहन की शिक्षा के लिए जद्दोजहद कर रहा है।(देली, सीलमपुर) बिहार के एक आदमी जिसका नाम राजन है अपनी गर्भवती बीबी व अपने दोनों बच्चो वो बचा नही पाया उमने से एक बुखार के कारण उसके परिवार के दो की मृत्यु हो गई,
हरिकिशन नाम का व्यक्ति (जे जे कॉलोनी, उत्तनगर) जिसने वित्तीय बोझ के चलते कोरोना महामारी के दौरान आत्महत्या कर ली.
दिल्ली रोहिनी से रेखा नाम की एक महिला ने अपने पति को खो दिया क्योंकि वह कोरोना से पीड़ित था और वह कोरोना से जंग हार गया;इन परिवारों को सहायता और सहायता प्रदान की जाएगी।
एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन स्वयं ही सहायता चेक इन लोगों को सौंपेंगे.इस कोरोनावायरस की महामारी की स्थिति में प्रवासी मजदूरों की आवाज उठाने वाले सर्वप्रथम श्री राहुल जी थे।उसके जन्मदिन पर एनएसयूआई अपने रास्ते पर चलना चाहेगी और गरीबों की यथासंभव सहायता करेगी।एनएसयूआई इन जरूरत मंदो की मदद करके खुशी का अनुभव करेगी
इसी क्रम में आज कुष्ट आश्रम में फल वितरण में हाशिम के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ता जावेद सैफी ,मोहम्मद रजा , मनीष जोशी, मोहम्मद दानिश आदि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुष्ट आश्रम पहुँचकर फल वितरण किया। जिसमे सरकार द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग से संबंधित समस्त नियमो का पालन किया गया।
वही दूसरी ओर घनसाली व बूढ़ा केदार स्थित बूढ़ा केदार मंदिर पर शीशपाल राणा के नेतृत्व में जाकर श्री राहुल गांधी जी की दीर्घायु के लिए सच्चे ह्रदय से प्रार्थना की व पूजा अर्चना की।जिसमे सोनी नेगी,अंकिता आदि लोग शामिल रहे।


