नरेंद्रनगर - भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वायनाड से वर्तमान सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृद्ध आश्रम नरेंद्र नगर में जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजलवान एवं राजेंद्र सिंह राणा, दुर्गा राणा के नेतृत्व में राशन वितरित किया गया ၊
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर वृद्ध आश्रम में वृद्ध लोगों को राशन वितरित किया गया ၊ कोरोना वायरस महामारी के चलते जन्मदिवस को सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया ၊
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र राणा , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दुर्गा राणा ,ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय रमोला , जिला प्रवक्ता अनिल रावत एवं कांग्रेस नेता अर्जुन डंगवाल, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।


