रिपोर्ट : नदीम परवेज़
पिथोरागढ़ मुन्सियारी : आज सुबह ठीक समय 6:20 मिनट पर सनारगाढ मुन्सियारी जिला पिथोरागढ़ में एक कम्पनी ABCLनाम की लीलम से मिलम चायना बार्डर के लिये रोड कटिंग कर रही है ।
आज प्रातः एक गाड़ी ट्राला मुन्सियारी से पोकलैण्ड मशीन लेकर जा रहा था ।
जिसका वज़न उक्त पुल नहीं उठा सका और पुल टूट गया जिससे मशीन नदी में समा गयी । जान-माल का नुक़सान नहीं हुआ । पूर्व से ही यह स्थल दुर्गम क्षेत्र और सीमा का क्षेत्र है सडक भी कुछ वर्षों से बनारसी है ।


