रिपोर्टः संजय जोशी
रानीखेत : राज्य विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज बसों का किराया दोगुना किये जाने का विरोध किया है। उन्होंनें कहा कि इस समय जनता भारी आर्थिक कठिनाईयों का सामना कर रही है। लोगों के सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट है। राज्य की आर्थिक गतिविधियां लगभग बंद हैं उद्योग ,होटल,पर्यटन,लघु उद्योग सहित कई क्षेत्रों में कोरोना संकट की मार पड़ी है। श्री तिवारी ने कहा कि रोडवेज की बसों में आम जनता सफर करती है। मजदूर ,किसानों तथा सामान्य लोगों के पास यातायात के लिए रोडवेज की बसें ही सबसे बड़ा माध्यम हैं । लोगों के पास इस समय इतनी आर्थिक ताकत नहीं है कि वह इस बढोत्तरी का सामना कर सकें। उन्होंने इसे जनविरोधी निर्णय बताते हुए कहा कि इस समय जनता को राहत देने की जरूरत है। लूटने का निर्णय पूरी तरह से गलत हैं।श्री तिवारी ने सरकार से जनहित में बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की।


