उत्तरकाशी : दिनांक 26 जून 2020 को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन करेगा,जिसमें पेंशन विहीन कोरोना वारियर्स को पुष्प वर्षा नहीं पेंशन चाहिए,कार्यक्रम होगा जो केवल ट्वीटर पर चलाया जाएगा, उक्त तिथि को सभी पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विजय कुमार बंधु जी के आह्वान पर कोरोना शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि स्वरूप पोस्टर बैनर के माध्यम से पूरे देश में ट्विटर पर सभी मंत्रालयों, प्रधानमंत्री,प्रधानमंत्री कार्यालय,मुख्यमंत्रियों,विपक्षी नेताओं और ऐसे मुख्यमंत्रियों को भी टैग करते हुए ट्विटर पर एक साथ ट्वीटर पर वार करेंगे जो पेंशन विहीनों के साथ वादा करके सरकार बना चुके हैं, सभी पेंशन विहीन इस कार्यक्रम को अपने स्थान पर हाथ में तख्ती, बैनर पोस्टर आदि की फोटो को शेयर करेंगे,प्रदेश मीडिया प्रभारी एनएमओपीएस उत्तराखंड मनोज अवस्थी का कहना है कि जब विधायक और सांसद को चार चार पेंशन मिल सकती है ,तो कर्मचारियों को उसके जीवन का सहारा पुरानी पेंशन क्यों नहीं मिल सकती है,और यदि नई पेंशन अच्छी है तो विधायक और सांसदों को पुरानी पेंशन क्यों दी जा रही है,उन्होंने बताया है कि पेंशन उनका हक है और वह इसे लेकर रहेंगे दिनांक 26 जून 2020 को सभी पेंशन विहीन साथी उत्तराखंड में इस आंदोलन को सफल बनाएंगे,और रिकॉर्ड कम से कम एक लाख लोग इस कार्यक्रम को ट्वीटर पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए शेयर करेंगे ၊
मनोज अवस्थी मीडिया प्रभारी


